logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

WPL-2 में RCB की लगातार दूसरी जीत:गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया​​​​​​​, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा; मोलिनक्स को तीन विकेट

WPL-2 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में RCB ने 12.3 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया।

RCB की ओर से सोफी मोलिनक्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्मृति मंधाना अर्धशतक चूक गई, उन्होंने 42 रन की पारी खेली।

107
11492 views

Comment