logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेल शिक्षक रूज़दा खान जिला संयोजक मनोनीत

उमरिया (मध्य प्रदेश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुनघुटी में पदस्थ खेल शिक्षक रूज़दा खान को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के खेल शिक्षक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रूज़दा खान राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रशिक्षक हैं और उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई खेल प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षक, कोच और अंपायर का दायित्व संभाल चुकी हैं। इसके लिए उन्हें कई पशस्ति पत्र और पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उनकी काबिलियत को देखते हुए ही संघ के प्रदेश संयोजक, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, खेल प्रकोष्ठ द्वारा जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। रूज़दा खान के मनोनयन पर खेल शिक्षक रवींद्र तिवारी सहित तमाम शिक्षकों और खिलाड़ियों ने बधाई प्रेषित की है।


294
28582 views

Comment