logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेबाजार चली ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें पूरा मामला

लुधियाना : गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां की हत्या करने वाले आरोपियों ने उक्त केस के गवाह की गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक सूरज शर्मा उर्फ बबू है और घायल हरप्रीत सिंह जगराओं, जोकि अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ग्रुप के लोगों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वारदात देर रात की है। पिछले साल सुखा बाड़ेवालियां की उसी के साथियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उक्त केस में सूरज शर्मा मुख्य गवाह था। आरोपियों ने केस में बचने के लिए मुख्य गवाह को देर रात गोलियां मार कर हत्या कर दी। सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

69
932 views

Comment