logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफ़ेसर डॉ. गीता रावत की पुस्तक का हुआ विमोचन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफ़ेसर डॉ. गीता रावत की पुस्तक का हुआ विमोचन
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन एवं भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर गीता रावत की पुस्तक ‘एक्सप्लोरिंग द रूफ आफ द वर्ल्ड , नैन सिंह रावत एंड द एक्सप्लोरेशन आफ द हिमालयन‌ रिजन’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया|उन्होंने अपनी पुस्तक के बारे में बताया कि आज से लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व जब दूरी नापने के आधुनिक यंत्र मौजूद नहीं थे, उस समय पंडित नैन सिंह रावत ने मापने का अपना ही एक तरीका खोजा। उन्होंने अंग्रेजों के साथ भारतीय सीमाओं का सर्वे का कार्य किया। उन्होंने नेपाल से होते हुए तिब्बत तक के व्यापारिक मार्ग का मानचित्रण भी किया और अपने जीवन का अधिकतर समय खोज और मानचित्र तैयार करने में बिताया। नैन सिंह रावत को उनके इन अद्भुत कार्यों के लिए देश और विदेश में कई पुरस्कार भी मिले जो की भूगोल के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
पुस्तक के सह लेखक भूगोल विभाग के शिक्षक शार्दुल सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भारतीय सर्वेक्षण विभाग और रॉयल ज्योग्राफिकल समिति लंदन से आंकड़े जुटाए| पंडित नैन सिंह रावत विश्व ने यह भी बताया सांगपो नदी के किनारे 800 किलोमीटर चलते हुए उन्होंने पता लगाया कि सांगपो और ब्रहमपुत्र एक ही हैं |

117
12119 views

Comment