logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, कई घायल

आजमगढ़। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुगौटी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों तरफ के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के निवासी सुदर्शन पुत्र स्व. सन्तदेव का जमीन-जायदाद को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्ष पहले भी कई बार आमपस में उलझ चुके हैं। इसी रंजिश में सोमवार को सुदर्शन को खेत से अकेले आते देख दूसरे पक्ष के लोगों ने संगठित होकर उसपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के कुछ देर बाद फिर दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और मार-पीट करने लगे। इस संघर्ष में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। सभी घायलो को अस्पताल मे उपचार हेतु दाखिल कर दिया गया है।

मामला थाना महाराजगंज के संज्ञान में आने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

283
14953 views

Comment