logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पट्टी विधान सभा के 24 भाजपा सदस्य अयोध्या की जाने की तैयारी

पट्टी के भाजपाई 24 को जाएंगे अयोध्या 24 फरवरी को विधानसभा पट्टी से रामलला का दर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी अयोध्या जाएंगे। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच-पांच लोगों को दर्शन के लिए भेजा जाएगा। यह जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती ने गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के निजी आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दी। नगर के बाईपास रोड निवासी अशोक श्रीवास्तव के आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री मोती सिंह ने बताया कि अयोध्या में दर्शन के लिए दो कॉरिडोर बनाए गए हैं। इसी कॉरिडोर के माध्यम से दर्शन कराया जाएगा। इस दौरान पट्टी ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह और पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, रामनगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राम उजागिर सिंह,पूर्व नगर अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल, राम चरित्र वर्मा, डाक्टर के.एल विश्वकर्मा,अंशु सिंह,पंकज सिंह जिला पंचायत सदस्य संजय पाल, जिला पंचायत सदस्य गिरीश चंद्र जायसवाल, कोतवाल अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रामआसरे शुक्ला, जवाहरलाल सिंह शिव प्रसाद सिंह, अधिवक्ता बीबीपुर प्रमोद सिंह,यासीन अहमद,योगेश पांडे, सुरेश जायसवाल,अधिवक्ता विपिन सिंह अवधेश सिंह, प्रवीण सिंह उर्फ मुन्ना, राजा अर्जुन प्रताप सिंह, सजीवन सोनी, राजेश,संतोष, मुन्ना जायसवाल सभासद समेत तमाम आदि मौजूद रहे।

150
2390 views

Comment