logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान यूनियन की बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन।।

किसान यूनियन की बैठक में विभिन्न पदों पर किया गया मनोनयन।।
तरबगंज।।
तहसील मुख्यालय तरबगंज पर स्थित डाक बंगले में गुरुवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक आयोजित की गई।
मंडल संयोजक राजेश तिवारी व जिला संगठन महासचिव हरिशंकर पाण्डेय की अगुवाई में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें तहसील व ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदाधिकारी का मनोनयन किया गया।
जिसमें तरबगंज तहसील का अध्यक्ष हंसराज पाण्डेय को मनोनीत किया गया तथा तहसील मीडिया प्रभारी के पद पर अमित पाण्डेय का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय तरबगंज पर संजय पाण्डेय को अध्यक्ष व दिनेश पाण्डेय को ब्लॉक संगठन सचिव तथा रामदत्त पाण्डेय के साथ साधु शरण मिश्रा को ब्लॉक सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर किसान यूनियन के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

163
6525 views

Comment