logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल सभा आयोजित

बिहार।  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को बिहार क्रांति महासम्मेलन सभा (वर्चुअल)  आयोजित की गयी, जिसे राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली और प्रदेश कार्यालय पटना में सम्बोधित किया गया। राज्य भर के लाखों लोगों ने ऑनलाइन वर्चुअल सम्मेलन को देखा।

 वहीं बिहार की जनता में इस कार्यक्रम को देखने तथा इस का आनंद पूर्वी चंपारण जिले के गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र में ई. शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में कोल्ड स्टोरेज बलहाँ में किया गया, जिसमें  हजारों की संख्या में गोविंदगंज की आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे तथा सभी लोगों ने इस सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बिना मास्क का किसी भी व्यक्ति को सभागार में आने की अनुमति नहीं थी।

मौके पर उपस्थित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रेम शुक्ल, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, अनुराग तिवारी, बिपुल मिश्र,रितेश तिवारी, राजेश मिश्रा, शैलेश ठाकुर, अजमत अंसारी, अफरोज आलम,रामराज पसवान,सतन राम, रामनाथ राम , दिलमोहमद राय, गुलाब मियां, बाबूनंद यादव, महेश्वर पाण्डेय समेत हजारों लोग मौजूद थे।

289
14940 views

Comment