logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृक्ष से है मानव जीवनः राजेन्द्र त्रिपाठी

कौशाम्बी। अखण्ड हिन्द फौज के द्वारा पुलिस के साथ मिल कर जिले में पौधारोपण कार्यक्रम कर सैकड़ों पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर अखण्ड हिन्द फौज के निदेशक राजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि बृक्ष से ही मानव जीवन है इस लिए पौध रोपण कर धरती को हरा भरा रखने में सहयोग करें।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है और प्रत्येक मनुष्य का दायित्व है कि वह पौधे लगाकर वृक्ष तैयार करें। श्री पाठक ने कहा कि धरती में रीमिक्स की कमी तो मानव जीवन खतरे में होगा इसलिए वृक्ष की हिफाजत करना भी प्रत्येक मनुष्य का दायित्व है। अखण्ड हिन्द फौज एवं पुलिस प्रशासन ने मिलकर ऐतिहासिक स्थल अशोक स्तंभ परिसर के निकट व थाना कौशांबी में पौधारोपण किया।

इस मौके पर आम, अमरूद, सहिजन, जामुन, आंवला नीम इत्यादि के 150 से अधिक पौध रोपित किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, मंझनपुर सच्चिदानंद पाठक, कोतवाल हेमराज सरोज, राजेन्द्र त्रिपाठी, महेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), दिलीप अग्रहरि (विभागाध्यक्ष), संजय जायसवाल (जिलाध्यक्ष कौशांबी), रामराज वर्मा (जिलाध्यक्ष फतेहपुर), मार्तंड कुमार, प्रद्युम्न, धीरज, देवेश, यश, रमन, करन एवं अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।



305
14950 views

Comment