logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इन दिनो महातारी वंदन योजना फार्म भरे जा रहे है जिसमें ग्राम पंचायत का सरपंच सहयोग की जगह

महतारी वदन योजना का फार्म भरने को लेकर सरपंच और सचिव आपस मे ही भीड


सूरजपुर महतारी वदन योजना का फार्म भरने को लेकर सरपंच और सचिव आपस मे ही भीड गये और पंचायत भवन में ताला लगाकर, फार्म को फाडा और मोटर सायकल में आग भी लगा दिया। पूरा मामला ग्राम पंचायत भरवामुडा का है जहा पर इन दिनो महातारी वंदन योजना फार्म भरे जा रहे है जिसमें ग्राम पंचायत का सरपंच सहयोग की जगह असहयोग कर बाधा पहुचाया जा रहा है। आज सरंपच पंचायत भवन में ताला लगाकर विवाद करने लगा, किसी तरह सचिव ने ताला खोलवाकर महतारी वंदन योजना का कार्य प्रारंभ कराया ही था कि वहा पर सरपंच पहुच गया और सचिव से विवाद करने लगा, फार्म को फाडकर सचिव की मोटर सायकल को पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। किसी तरह ग्रामीणो के सहयोग से मोटर सायकल को बचाया जा सका। फिलहाल पुरे घटना की शिकायत कोतवाली थाने में करने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

182
10853 views

Comment