logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष बने राकेश तिवारी व महासचिव श्री कृष्ण पांडेय*

सुल्तानपुर (सुधांशु तिवारी)
जिला पंचायत सभागार में हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश तिवारी व महामंत्री के पद पर श्री कृष्णा पांडेय को सर्वसम्मति से चुना गया। जिला स्तर के अन्य पदों पर जिलाध्यक्ष द्वारा चुनाव कराया जाएगा।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक के रूप में जनपद पहुंचे सत्यव्रत सिंह के नेतृत्व में एव जिला निर्वाचन संचालन समिति के अध्यक्ष सतीश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस चुनाव में नामांकन से लेकर कई अन्य विषयों पर चर्चा के बाद हुए चुनाव में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री श्री कृष्णा पांडेय,वरिष्ठ संगठन मंत्री पवन मिश्रा, कोषाध्यक्ष पंकज पांडेय,,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह और मनोज तिवारी को चुना गया है। इस अवसर पर श्री ज्ञान प्रकाश पाण्डे, संतोष पाण्डेय जी, धर्मेंद्र सिंह जी कमल नयन तिवारी जी, अंकित पांडे निर्मल मिश्रा सहित समस्त पत्रकार साथियों की उपस्थिति में शामिल होने का अवसर मिला।

145
7994 views

Comment