logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतिबंधित लाल ईट बनाने का खेल मिरिगुडा मे जोरो पर, क्या प्रशासन द्वारा हो पायेगी इसपर कोई कार्यवाही???

रायगढ़ - धरमजयगढ़ मिरिगुडा मे प्रतिबंधित लाल ईट बनाने का खेल खूब जोरो सोरो से चल रहा यहां सडक के किनारे ही कई ईट भट्टे दिखाई दें रहे हैं दूर से तो यह भट्ठे मामूली दिखाई देते हैं पर पास जाकर देखने पर इनमे लाखों कच्चे ईट बने हुवे हैं जिनहे पर्यावरण सुरक्षा को ताक पर रखते हुवे इन कच्चे ईट को बड़े-बड़े लकड़ियों से पकाने कि तैयारी चल रही हैं इसी के साथ इसके पास और ईट बनाने के लिए रेत व मिट्टी भी गिरायी गयी हैं लम्बे समय से यहां ईट बनाने का खेल चल रहा हैं जिसका उपयोग खरीदी बिक्री मे भी किया जा रहा होगा। इन इटों को पकाने के लिए कच्चे इटों के पास कई टन बड़े वृक्ष कि लकड़ी काट कर रखी गयी हैं जिसपर किसी विभाग का ध्यान नहीं जा रहा हैं हैरानी कि बात यह हैं कि क्या प्रतिबंधित लाल ईट बनाने का लायसेंस फिरसे मिलना प्रारम्भ हो गया हैं या फिर प्रसासन कि आँखों मे धुल झोंक कर यह खेल चल रहा जिससे पर्यावरण प्रदूषण और तेजी से बढेगा। क्या इनके द्वारा उपयोग किया जा रहा लकड़ी का कोई परमिशन हैं या फिर जंगलों कि लकड़ी काट इसका उपयोग लाल ईट पकाने मे किया जा रहा अब देखना यह हैं कि इसपर साशन-प्रसाशन कोई कार्यवाही करते हैं या सभी आँखे मुंद शांति से बैठे रहेंगे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लाल ईटों पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बाद भी प्रतिबंध का कोई असर नहीं है धड़ल्ले से अवैध रूप से लाल ईटों का निर्माण चल रहा है। लाल ईट की जगह फ्लाई एश ब्रिक्स का उपयोग करने का आदेश है।

166
2601 views

Comment