logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, दिये शीघ्र निर्माण के निर्देश

अमरोहा। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने शनिवार को जिले में बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें ठीक कराकर जल्द निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।

क्षेत्र के गांव मीरा सराय में स्टेडियम निर्माण चल रहा है, जिसकी शासन स्तर से समीक्षा की जा रही है। इसके चलते शनिवार दोपहर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने निर्धारित  मियाद काम पूरा करने का निर्देश दिया।


 गौरतलब है कि पांच जनवरी 2018 को यूपी के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास किया था। 2019 मार्च तक निर्माण पूरा किया जाना था। शासन से इसके लिए कुल 10.69 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। कुल स्वीकृत बजट में से 7.34 करोड़ रुपये की धनराशि ही आवंटित हुई थी। बजट अभाव में निर्माण लटका था। बाद में रिवाइज्ड ऐस्टीमेट शासन को भेजा गया। अब शेष बजट आवंटित होने पर निर्माण कार्य में तेजी आई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 31 दिसंबर तक बाकी काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

269
14895 views

Comment