logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शक्तिनगर अंतर्गत एन सी एल कॉलोनी में नाले में शव मिला

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत शक्तिनगर  एन सी एल कॉलोनी  में सुबह लगभग 6:30 बजे  नाले में एक युवक का शव मिला। नाले में शव मिलने पर  क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। 

 मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। बताया गया है कि, 'उक्त शव एन सी एल के कर्मचारी का था। यह कर्मचारी शक्तिनगर के अंतगत एन सी एल कॉलोनी में रहता था।' 
आस पास के लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को ख़बर दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन की, लेकिन युवक की मौत के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

टीम के साथ मौके पर पहुंचे शक्तिनगर पुलिस प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में पता चल पायेगा।

274
14954 views

Comment