logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सोनभद्र के ओबरा नगर में श्रीराम पार्क का हुआ लोकार्पण

ओबरा /सोनभद्र - जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास योजनान्तर्गत निर्मित ‘‘श्री राम‘‘ पार्क का समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया लोकापर्ण

स्थानी थाना कस्बा अंतर्गत राम मंदिर कॉलोनी में जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत ‘‘श्री राम‘‘ पार्क बाउन्ड्रीवाल एंव गेट के निर्माण कार्य का समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने संयुक्त रूप से बसंत पंचमी के अवसर पर फीता काटकर लोकापर्ण किया । इस दौरान मा0 मंत्री जी व जिलाधिकारी महोदय ने पार्क परिसर में वृक्षा रोपण किये । साथ ही आए सभी सम्मानित अधिकारी सहित अन्य आम जनमानस ने श्रीराम पार्क की सुंदरता को देख हर्ष व्याप्त किया । इस मौके पर श्री रमेश कुमार सिंह सदस्य शासी परिषद जिला खनिज फाउन्डेशन, नगर पंचायत अध्यछा चांदनी देवी, जिला पंचायत सदस्य संजीव त्रिपाठी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ,जल पुरुष रमेश सिंह यादव, अनिल यादव, वार्ड सभासद राहुल श्रीवास्तव सहित समस्त सम्मानित गड़ उपस्थित रहे।

13
320 views

Comment