logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण समाज ने बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन पूजन के पश्चात शोक सभा का आयोजन

ओबरा(सोनभद्र)। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा नें ब्राह्मण समाज कार्यालय पर विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी का विधि विधान से पूजन अर्चन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय के नेतृत्व में किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों नें देश में उत्तम स्वास्थ्य व सुख शांति की कामना के साथ आहुतिया दी।आरती के पश्चात सभी लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
अंत में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जनो नें ओबरा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र नीरव की पत्नी कुसुम त्रिवेद उम्र 74 वर्ष के देहवसान हो जाने पर शोक सभा आयोजन कर पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान मनीष कुमार मिश्र,दीपक कुमार पाण्डेय,जे एन चौबे, राजीव दुबे,जी एन पाठक,महेन्द्र नाथ पाण्डेय,पशुपतिनाथ उपाध्याय,कृष्ण मोहन तिवारी,शशिकांत शुक्ल, अगस्त शुक्ल,एस एन पांडेय,प्रभात कुमार पांडेय,किशन तिवारी, रमेश दुबे,देवानन्द मिश्र, सुनील तिवारी,डॉ अशोक पांडेय,प्रदीप पांडेय,चंद्रशेखर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

153
8687 views

Comment