logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमरोहा : शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम, सम्मानित किए गए शिक्षक

अमरोहा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किेये गये। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को रेखाकिंत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। जीआईसी में डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, खुर्शीद हैदर जैदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप जलाकर कर उनको नमन किया। इसके बाद शिक्षकों को सम्मानित किया गया । जेएस हिन्दू इंटर कालेज में भी प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम गर्ग, डॉ. राजवीर सिंह, शैलेश कुमार, पंकज आदि उपस्थित रहे।

 खत्री कन्या पाठशाला में भी शिक्षक दिवस के मौके पर इनरव्हील क्लब ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सर्वोदय सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर में शिक्षक दिवस  पर कार्यक्रम आयोजित गया। इसके अलावा नौगावां सादात, जोया, डिडौली, रजबपुर व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में भी शिक्षकों को सम्मानित किया।

 वैंक्टेश्वरा मेडिकल कॉलेज में भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।  इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्ण सर्वपल्ली की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। तदुपरांत वैंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरी, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर देने वाले बागपत के प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षकों को द्रोणाचार्य व अन्य 150 शिक्षकों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

278
14868 views

Comment