logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता हुए शामिल

धमतरी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर कई राज्यों को पार करते हुए रायगढ़ पहुंची. लगातार उनका काफिला बढ़ता जा रहा है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में यात्रा के प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी के साथ इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कदम से कदम मिलाने धमतरी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता साथ रायगढ़ रवाना हुए।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए युवा न्याय ,भागीदारी न्याय ,नारी न्याय,किसान न्याय, श्रमिक न्याय के लिए संघर्ष करते हुए देश के गरीबों की आवाज उठा रहे हैं, और छात्रों, युवाओ और किसान मजदूरों जैसे तमाम वर्ग के लोगों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर निकाली गई ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ के कई इलाकों से गुजरते हुए खरसिया की ओर पहुंचेगी, जहां सभी साथी उनके साथ ही इस यात्रा में चलेंगे।

इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राजा देवांगन के साथ पारसमणि साहू, नोमेश सिन्हा, तेजप्रताप साहू, ओमप्रकाश मानिकपुरी, जय श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, सुदीप सिन्हा, पूरन सोनी, धर्मेंद पटेल, देवेंद्र सिन्हा, दीपक बांधे, केशव, तेजराम , रसीद सिन्हा, शैलेश मंडावी, सुनील समेत दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

7
3359 views

Comment