भाजपा मंडल जमालपुर लुधियाना की नयी टीम का हुआ गठन
भाजपा जमालपुर मंडल लुधियाना के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक एवं संगठन विस्तार का आयोजन किया गया
लुधियाना। आपको बता दें कि देहाती जिला लुधियाना क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक एवं संगठन विस्तार का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी अपनी पार्टी में जोड़ा गया साथ ही साथ पार्टी के नीतियों के बारे में भी चर्चा की ।इस मौके जिला देहाती लुधियाना के प्रधान रविंदर सिंह संगोवाल ,महामंत्री भूपिंदर राय, मंडल जमालपुर प्रधान हेमंत सिंह महामन्त्री राकेश ठाकुर, प्रभात जी हरेंदर् कुशवाह जी शिवकुमार जी, प्रदीप जी बनिता धीमान जी, शुशिला देवी,अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही साथ सभी ने संगठन में अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने का आश्वासन दिया।