logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हल्द्वानी हिंसा पर बड़थ्वाल ने जताई चिंता, समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, लोगों से की अपील

Ankit Barthwal on Haldwani Violence हल्द्वानी में हिंसा के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पूरे हल्द्वानी शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. साथ ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है. पूरा मामला अवैध मदरसे और नमाज स्थल को हटाने के दौरान पत्थरबाजी से जुड़ा है. इस घटना समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील है.

हल्द्वानी
: बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण की जद में आए मदरसे और नमाज स्थल को ध्वस्त करने के बाद बवाल हो गया. जहां स्थानीय लोगों ने नगर निगम और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया. जिससे मामला गरमा गया और दंगे का रूप ले लिया. देखते ही देखते पत्थरबाजी और आगजनी हो गई. जिसमें कई पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग घायल हो गए. वहीं, समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही समाजसेवी बड़थ्वाल ने घटना का जिम्मेदार प्रशासन को ठेहराते हुऐ चिंता जताई है.

हल्द्वानी में हिंसा और आगजनी की घटना पर समाजसेवी बड़थ्वाल चिंतित: हल्द्वानी में आगजनी और हिंसा की घटना पर समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल ने चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि हल्द्वानी हमेशा से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है. वहां पर ऐसी घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे में अगर शांत हल्द्वानी उबाल मार रहा है तो फिर यह गहन चिंता का विषय है. हरीश रावत ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन में वार्ता हुई है. उन्होंने पूरे प्रकरण के बारे में बता दिया है. जितने भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और स्थानीय नागरिक घायल एवं हताहत हुए हैं. उनकी संवेदना उनके परिवारजनों के साथ है. वहीं, समाजसेवी बड़थ्वाल ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर गौर न करें. साथ ही शांति व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दें.

बता दें कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना पर सीएम धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है. सीएम धामी ने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, नैनीताल डीएम ने दंगाई पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए. फिलहाल, हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. कल हल्द्वानी बाजार बंद रहेगा. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक की मौत हो गई है.

ऑल इंडिया मीडिया से समाजसेवी अंकित बड़थ्वाल ने बात करते हुए कहा कि वह लगातार क्षेत्र में लोगों के संपर्क में है. यहां पर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. धार्मिक स्थल पर कार्रवाई से पहले पुलिस को अतिरिक्त एहतियात बरतनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि इस मामले पर सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन इसकी आड़ में निर्दोष पर किसी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.

समाजसेवी बड़थ्वाल ने कहा कि फिलहाल सरकार को शांति व्यवस्था बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात करते हुए बेहतर समन्वय भी बनाना चाहिए. इसके अलावा मामले की शांत होने के बाद किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में इस पूरे प्रकरण की जांच की भी उन्होंने मांग की.

202
5085 views

Comment