logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीकृष्णा वृद्धजन सेवा संस्थान किशनगढ़ द्वारा असहाय, गरीब, विधवा-विधुर लोगो को खाद्य सामग्री का वितरण

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l श्री कृष्णा वृद्धजन सेवा संस्थान किशनगढ़ के तत्वावधान में आज वीरवार 8 फरवरी 2024 को गणेश मंदिर कृष्णापुरी किशनगढ़ में पंजीकृत अनाथ, गरीब, असहाय विधवा विधुर महिला पुरुषों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र शर्मा एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामप्रसाद शर्मा ने की l
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बंसीलाल बडोलिया ने श्री कृष्णा वृद्धजन सेवा संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया के विगत कई वर्षों से इन अनाथ गरीब असहाय विधवा महिला पुरुषों को भोजन एवं खाद्य सामग्री दी जा रही है l कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पवार ने खर्च का विवरा प्रस्तुत किया l इस अवसर पर नंदलाल जी साहू ने 11000/-रूपये की सहायता राशि भेंट की l
कार्यक्रम में ओमप्रकाश भाटी सत्यनारायण पवार राजेंद्र शर्मा देवीलाल बाकोलिया मंजू तोषनीवाल गीता विजय कंथारिया डॉक्टर संतोष सैनी आदि पदाधिकारी ने खाद्य वितरण समारोह में में अपना सहयोग प्रदान कर पुण्य का लाभ उठाया l
श्री कृष्णा वृद्ध जन सेवा संस्थान किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान के अध्यक्ष बंसीलाल बडोलिया द्वारा दानदाताओ एवं अतिथियों व सहयोगी समस्त पदाधिकारियो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया l

173
983 views

Comment