logo

भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : भारत भूषण भारती सिरसा, 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक

भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : भारत भूषण भारती
सिरसा, 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व ओएसडी भारत भूषण भारती ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्ताओं की सोच बहुआयामी वाली होनी चाहिए। उसे अपनी टीम को पूरा समय देना और अपना आकलन भी करना है। उसे पार्टी की सभी गतिविधियों में उपस्थित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति को नेता तो मात्र 15 दिनों में बना सकते हैं लेकिन एक कार्यकर्ता को गढ़ने में वर्षों वर्ष लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी कार्यकर्ता को टीम में कोई पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी मिलती है और उसे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हमे प्रदेश की 10 में से 10 सीटें मिलकर जितनी है। उसके लिए हमें अपना बूथ जीतना होगा। अगर हम अपना बूथ जीत गए तो समझो चुनाव भी जीत गए। उन्होंने यह भी कहा कि हम पन्ना प्रमुख तक पहुंच चुके हैं।हमे हर बूथ पर 51% वोट लेने हैं लेकिन हमारी कोशिश 60% से अधिक वोट लेने की होनी चाहिए। हर बूथ पर भाजपा को जीतना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बिना पर्ची और खर्ची के हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है। हमे पार्टी के कार्य पुराने कार्यकर्ताओं तक भी पहुंच बनाकर उन्हें अपने साथ काम पर लगाना और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। इससे पूर्व ओएसडी भारत भूषण भारती के यहां पहुंचने पर जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने उनको बुके देकर स्वागत किया और नवगठित जिला कार्यकारिणी से उनका परिचय करवाया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, भाजपा पत्रिका प्रकाशन समिति की अध्यक्ष रेणु शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व विधायक बलकौर सिंह व मक्खनलाल सिंगला, प्रदीप रातुसरिया, अमीरचंद मेहता, पूर्व जिला महामंत्री अमन चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुनील बामनिया, बलवान जांगड़ा, नरेश कटारिया, नछत्र सिंह, मीरा देवी, भोजराज गुर्जर व नितेश महेंद्रू, महामंत्री सतीश जग्गा व प्रमोद कम्बोज, सचिव सुनील बहल, मनोज शर्मा पिपली, अमर सिंह घोटिया, रामस्वरूप नैण, रजनी चौहान, कोषाध्यक्ष बंसी छाबड़ा, प्रवक्ता निक्कू राम फौजी व मनोज चोटिया, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, सह प्रभारी सुभाष चौहान व कुलदीप शर्मा, रिपोर्टर परविंदर सिंह, अजय सिंह बराड़ सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे
@sardaarnews

0
1784 views