logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाश्ता का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा.. बदमाशों ने दुकानदार के भाई को सिर में मारी गोली..

Bihar के सहरसा में एक नाश्ता दुकानदार को नाश्ते का पैसा मांगना मंहगा पड़ गया है. एक शख्स ने दुकानदार के भाई को सिर में गोली मारी है. ताजा मामला जिले बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के सबैला गांव वार्ड नंबर पांच की है.नास्ते का रुपये मांगने पर हुए विवाद के बाद एक शख्स ने दुकानदार पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. इस दौरान दुकानदार तो बाल - बाल बच गया लेकिन बीच बचाव करने आए दुकानदार के बड़े भाई के सिर में गोली लग गई. जिसके बाद गम्भीर हालात में उसे आनन - फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर गोली चलाने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. पिटाई से घायल आरोपी को भी पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम 50 वर्षीय बिजेंद्र यादव बताया जाता है जो नाश्ता दुकानदार का बड़ा भाई है. जबकि गोली चलाने वाले आरोपी का नाम नीतीश कुमार बताया जाता है, दोनों बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के सबैला वार्ड नम्बर - 5 के रहने वाले हैं. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बीते कल आरोपी युवक नीतीश कुमार सबैला चौक पर रामानन्द यादव के नास्ते के दुकान पर नाश्ता करने गया था नाश्ता करने के बाद जब दुकानदार ने रुपया मांगा तो उसने रुपया देने से इनकार कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया. इधर विवाद बढ़ने के बाद नाश्ता दुकानदार और उसके भाई ने गांव के लोगों के साथ मिलकर पंचायत करना चाहा. जिसके बाद आज आरोपी हथियार से लैस होकर आया और नाश्ता दुकानदार रामानंद यादव पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा इधर बीच बचाव करने के दौरान दुकानदार के बड़े भाई बिजेंद्र यादव के सिर में गोली लग गई जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

147
2128 views

Comment