logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर,अरमापुर थाना पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य। गरीब की दो दिन पूर्व चोरी हुईं ई रिक्शा को ढूंढ़ निकाला।

कानपुर,अरमापुर थाना पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य। गरीब की दो दिन पूर्व चोरी हुईं ई रिक्शा को ढूंढ़ निकाला।

कानपुर पुलिस प्रशासन की हर प्रकार के अपराध पर कड़ी नजर है, इसी तरह से कानपुर अरमापुर थाना पुलिस प्रशासन ने अपनी कड़ी कार्यवाही से एक गरीब व्यक्ती की दो दिन पहले हुई दो ई रिक्शा में एक ई रिक्शा को बरामद कर लिया, व अरमापुर थाना प्रभारी ने तत्काल उस गरीब व्यक्ती को सूचना दे कर कानूनी कार्यवाही करने के बाद उसको ई रिक्शा वापस देने का आश्वासन दिया।

अरमापुर थाना प्रभारी राम मूरत पटेल अपने ईमानदारी कार्य प्रणाली से अरमापुर थाना क्षेत्र में हर एक व्यक्ती के प्रति न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जानें जाते हैं।

जानकारों के अनुसार अरमापुर थाना प्रभारी राममूरत पटेल का हर संभव प्रयास रहता है कि उनके कार्यकाल में पीड़ित व्यक्ती को न्याय मिल सके।
बीते दो दिनों पहले विजय नगर निवासी सब्जी विक्रेता मनोज वर्मा की ऑर्डनेंस फैक्ट्री के सामने नगर निगम पार्क से रात में करीब दो बजे दोनों ई रिक्शा चोरी हो गए थे। जो कि गरीब मनोज वर्मा ने लोन पर खरीदा था,जिसकी सूचना उसने थाना क्षेत्र अरमापुर थाने में दी। तत्काल प्रभाव से थाना पुलिस प्रशासन ने दो दिन में ही अपनी तेज कार्यवाही से नहर के पास से एक ई रिक्शा बरामद किया,ई रिक्शा से बैटरी और चार्जर गायब थे,व दूसरा ई रिक्शा भी ढूंढने का लगातार प्रयास जारी है पुलिस प्रशासन का,पुलिस प्रशासन का आश्वासन है कि जल्द ही चोरों को भी पकड़ कर उचित कार्यवाही करने का कार्य पुलिस प्रशासन द्वारा किया जायेगा।
AIMA

140
12541 views

Comment