logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धान समर्थन मूल्य के लाभ लेने को किसान कराएं पंजीकरण

पीलीभीत। आगामी धान खरीद वर्ष 2020-21 में किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ प्रदान करने हेतु धान क्रय के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जनपद में संचालित की जा रही है, किसान बन्धु समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने हेतु धान बिक्री से पूर्व अपना पंजीयन अवश्य कराएं। धान खरीद के लिए आन लाइन पंजीकरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

किसान बन्धु अपने नजदीकी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे या स्वयं से अपना पंजीकरण विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं, इसके साथ ही साथ किसान बन्धु अपने क्षेत्र के किसान सहायक से भी पंजीयन हेतु सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। कृषि विभाग में पंजीकृत समस्त किसानों को एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण हेतु सूचित किया गया है।

पंजीयन के दौरान किसान बन्धु अपनी खतौनी की खाता संख्या दर्ज करते हुये अपने कुल रकबे एवं बोये गये धान के रकबे को अंकित करते हुये पंजीयन करा सकते हैं। धान क्रय पंजीकरण के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कार्यालय में स्थापित कंट्रोलरूम नम्बर-05882-257733 व मोबाइल नम्बर 9457656174 पर फोन कर समस्या का समाधान कराया जा सकेगा।



313
25874 views

Comment