logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्मशान जैसा मंजर, चारों तरफ कराहते मिले जख्मी; ब्लास्ट में पिलर तक उड़े और सड़क पर आ गिरे



मध्य प्रदेश के हरदा जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भयानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल गया। धमाके का असर 40 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। इसका असर इतना था कि धमाके की आवाज के बाद लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। कच्‍चे मकान गिर गए सरकारी अस्पताल के कांच चटक गए। आग की लपटों से पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया।

इस हादसे को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति संतोष कसदे ने आंखों देखा हाल बताया। संतोष ने कहा कि वह सुबह 11.30 बजे पटाखा फैक्‍ट्री से करीब 800 मीटर दूर घंटाघर बाजार में खड़ा था। इसी समय पटाखा फैक्‍ट्री में विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज सुनकर कुछ लोग मदद के लिए फैक्ट्री की ओर भागे, लेकिन 11.40 पर फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हुआ और मौके पर चीख-पुकार मच गई। जो लोग मदद के लिए गए थे, वे लोग भी वापस भागने लगे।

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में हादसे में 11 लोगों की मौत बताई जा रही है। CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. एचपी सिंह ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

147
11564 views

Comment