logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन जन सेवा फाउंडेशन की तरफ से चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान।

नोनीहाट में जन जन सेवा फाउंडेशन के तरफ से दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान वहीं आपको बता दें कि सभी के जीवन में सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका हैं, एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में सड़कें हमारी मदद करती हैं. आज के समय में घर घर में दुपहिया से चौपहिया वाहन हैं, ऐसे में जिस तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है उसी रफ्तार से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं.
तेजी से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण हमारी लापरवाही, यातायात नियमों की अवहेलना भी हैं. सरकार ने सड़क पर वाहन चलाने वाले नागरिकों के लिए कुछ नियम कायदे बनाएं हैं यदि हम उनका अनुसरण करते हैं तो अपने जीवन की सुरक्षा कर सकते हैं. सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के लिए रोड सेफ्टी वीक भी मनाया जाता हैं.
देश व समाज के विकास की गति के लिए यातायात साधनों का होना, अच्छी सड़कों का होना बेहद आवश्यक माना जाता हैं, मगर दूसरी तरफ दुर्घटनाओं में लोगों का हताहत होना और जन धन की इस हानि से कई परिवार बिखर भी जाते हैं वही चीज को देखते हुए जन जन सेवा फाउंडेशन की तरफ से दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर नोनीहाट के समक्ष चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान वही इस सड़क सुरक्षा अभियान में सम्मिलित जन-जन सेवा फाउंडेशन के सभी सदस्य गण जैसे की किशोर भाई,प्रदुम कुमार मांझी, पप्पू कापरी, अभिषेक झा, निशु सिंह, मनीष गुप्ता, मंतोष मांझी, संजय कुमार, सिकंदर यादव, शेखर मांझी, अरविंद मांझी, सुमन मांझी, संतोष मंडल, किशोर मांझी, जीतेश मांझी, निमाई मांझी, संतोष मांझी, छीमन्त मांझी, गोपाल मांझी, गोरांग वैध एवं जन जन सेवा फाउंडेशन के सभी सदस्य गण सम्मिलित रहें।

186
8736 views

Comment