logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मान्यता प्रदान:जीआरडी एकेडमी बिहारीगढ स्कूल को 10वीं और 12वीं तक की पढ़ाई के लिए सीबीएसई से मान्यता

सीबीएसई बोर्ड ने बिहारीगढ में वर्ष 2019 में स्थापित जीआरडी एकेडमी स्कूल को 10वीं और 12वीं तक की पढ़ाई की मान्यता प्रदान कर दी है। बिहारीगढ स्थित जीआरडी एकेडमी स्कूल में कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में छात्र छात्राओं का नामांकन और सीबीएसई बोर्ड में रजिस्ट्रेशन 2024-25 में करा सकते है। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र सिंह नेगी जी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने में जीआरडी एकेडमी स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि जीआरडी एकेडमी स्कूल बिहारीगढ में अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय है,जिसे सीबीएसई ने मान्यता प्रदान किया है।

श्री सरदार राजा सिंह ओबेरॉय जी ने कहा कि मेरा प्रयास शहरों तक सीमित सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा को गांवो तक पहुंचाने का है।और लगातार वे इस दिशा में प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि विद्यालय खोलने का उद्देश्य आर्थिक नही बल्कि समाजिक विकास है।शिक्षा के क्षेत्र में समाज को विकसित बनाना है।बच्चों की प्रतिभावों को निखारना है।उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ साथ कम्प्यूटर, खेलकुडव अन्य एक्टिविटी की शिक्षा की व्यवस्था है।प्रधानाचार्य श्री रविंद्र सिंह नेगी जी ने कहा कि बच्चों के लिए स्कूल बस की व्यवस्था है।उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यालय का स्थानांतरण प्रमाण पत्र,आठवी पास का रिपोर्ट कार्ड,आधार कार्ड और फ़ोटो जमा कर जीआरडी एकेडमी में नामांकन करा सकते हैं।प्रेसवार्ता में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र सिंह नेगी जी उपस्थित थे।

178
2511 views

Comment