logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्टर-संकेत माली दिनांक 30/01/2024 स्थान - मुंबई मराठी और हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।





अभिनेता को मराठी और हिंदी सिनेमा सहित मराठी थिएटर में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने इस बात की घोषणा की है। अभिनेता ने कई मराठी के साथ कई हिंदी फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि कला के क्षेत्र में योगदान के लिए अशोक सराफ को वर्ष 2023 के महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अशोक सराफ से बात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने अभिनेता को बधाई देते हुए कहा है कि अशोक सराफ ने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि गंभीर से लेकर खलनायक तक के कई शेड्स अपने अभिनय से दिखाए और दर्शकों पर दिलों पर छाए रहे।
अशोक सराफ की गिनती मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। कई मराठी फिल्मों में अपनी अदाकारी से उन्होंने खास मुकाम हासिल किया है। कुछ समय पहले रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म वेड में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिलहाल वे 'शेंटिमेंटल' नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। बड़े पर्दे के अलावा उन्होंंने छोटे पर्दे पर भी काफी पसंद किया गया है।
हम पांच और डोंट वरी हो जाएगा जैसे शोज से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अशोक एक सरकारी बैंक में काम करते थे। फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्होंने कुछ सालों तक एक बैंक में काम किया। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 1974 में बनाई थी और आज भी मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हैं।

147
8957 views

Comment