logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती आशादेवी गरासिया हुए सम्मिलित

खैरवाड़ा।  ग्राम पंचायत बारोठी ब्राह्मण गांव देवनाल कला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती आशादेवी गरासिया व अध्यक्ष प्रधानाचार्य श्री रमण लाल डोडा रहे इस अवसर पर चतरसिंह गरासिया, दिनेशजी पटेल, विमला डामोर एवं चेतन गरासिया अतिथि के रूप मेंउपस्थित रहे ।

अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया प्रधानाध्यापक पंकज जी शाह के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया स्थानीय विद्यालय स्टाफ कांतिलाल पटेल,सुनील जी, रमेश जी, दिनेश जी, कमला मैडम ने अतिथियों का माला अर्पण एवं साफा बंधन कर स्वागत किया साथी अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और सभी विद्यार्थियों को प्रोसाहित करते हुए ईनाम दिया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती आशादेवी गरासिया ने कहा इससे प्रतिभाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है अध्यापक शशिकांत जी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इससे प्रतिभाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है अंत में  संचालनकर्ता अध्यापक शशिकांत जी अहारी ने कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


225
8151 views

Comment