logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का हुआ समापन*

जोगिया सिद्धार्थनगर / सांसद खेल महाकुंभ का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय टडिया बाजार में संपन्न हुआ जिसमें प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सांसद प्रतिनिधि मुरारी सिंह रवि जायसवाल सुवीर चंद मिश्रा एवं समस्त खेल प्रशिक्षण के द्वारा शुभारंभ किया गया प्रथम दिवस में ऊंची कूद लंबी कूद संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके मुख्य अतिथि अरुण कुमार प्रजापति जी ने किया इस दिवस में कबड्डी वॉलीबॉल गेम का आयोजन कराया गया और अंतिम दिवस में आज माननीय खण्ड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी जी के द्वारा खो खो का खेल हुआ
अंतिम दिवस में मुख्य अतिथि डीपीआरओ महोदय की अध्यक्षता में खेल का समापन राष्टगान करा कर किया गया, खेल में सभी प्रतिभागी को जो विजेता उपविजेता सबको मेडल और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। और समस्त खेल प्रशिक्षक अनिल यादव (व्यायाम शिक्षक) विजय कुमार ,पवन जायसवाल, ब्रजेंद्रनंदन मिश्र ,सत्य प्रकाश अभिनेश कुमार प्रदीप यादव को ट्रैक सूट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। गोविंद नारायण यादव रंजन यादव अर्चना और मेडिकल टीम उपस्थित रहे।

138
7089 views

Comment