logo

भक्तिमय हुआ सेक्टर 12 पुणे का तिकोना सोसाइटी

आज दिनांक 22 जनवरी 24 को अयोध्या में हुए श्री राम की  प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनज़र पुरे देश में यें एक त्योहार के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए सेक्टर 12 पुणे के तिकोना समिति के लोगों ने इस दिन को एक महत्वपूर्ण दिन में तब्दील कर दिया। जहां राम लाल के प्राणप्रतिष्ठा का यें उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में समिति के सभी लोगों ने अपना योगदान दिया जिनमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस उत्सव के प्रारंभ में समिति की महिलाओं और बच्चों के द्वारा किया गया आरती इस पूरे कार्यक्रम का महत्वपूर्ण केंद्र रहा इस पुरे कार्यक्रम का समापन प्रभु राम के भजन के साथ संपन्न हुआ।

13
5707 views