logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हजरत हुसैन साहब की याद में मुस्लिम समाज के 30 युवाओं ने किया रक्तदान


बनखेड़ी। ऑल युवा मुस्लिम कमेटी के नेतृत्व में शाहीद-ए-करबला हजरत हुसैन साहब की याद में रविवार को तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजित किया। आयोजन मदरसा सलामिया चिश्तिया में हुआ। जहां 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया एवं 61 युवाओं ने रक्त समूह की जांच कराई। शिविर में एक रक्तदाता साहिल खान बी नेगिटिव रक्त समूह का मिला। जिसका रक्त गाडरवाड़ा निवासी 60 वर्षीय मुनाब्बर खान के ऑपरेशन में काम आएगा। शिविर प्रारंभ होने के पूर्व हाफिज सद्दाम हुसैन ने नियाज-फातेहा की। इसके उपरांत रक्तकोष अधिकारी डॉ रविकांत शर्मा ने रक्तदान से शरीर मे होने वाले नफा-नुकसान की जानकारी से अवगत कराया। शिविर में करीब रक्तसमूह ए एवं बी के 8-8 एबी के 1 एवं ओ के 13 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डॉ शाहरुख खान ने बताया शिविर का आयोजन ऑल युवा मुस्लिम कमेटी के नेतृत्व में फैजान-ए- मदीना कमेटी, ख़्वाजा कमेटी, ताजुल औलिया कमेटी, हैदरी कमेटी, युवा मुस्लिम कमेटी एवं हसनी हुसैनी कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें नदीम बेग मिर्जा, पेंटर अहफ़ाज खान, अब्दुल कादिर, डॉ शाकिर शाह का विशेष योगदान रहा। शिविर में प्राप्त रक्त यूनिट जिला रक्तकोष होशंगाबाद से जरुतमंदो को प्राप्त हो सकेगी। कमेटी द्वारा सभी को रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सन्मानित किया। इस दौरान बीएमओ डॉ जेएस परिहार, सदर मोहम्मद सोहराब खान, हाजी मकबूल अहमद, जाकिर खान, हमीदबेग मिर्जा, उस्मान खान, कय्यूम खान, राजू मिर्जा, अब्दुल कादिर खान, मोहम्मद जावेद, तालिब खान, जावेद खान, गोला खान सहित अनेक युवा शामिल हुए। 

इन्होने किया रक्तदान-
अब्दुल रहीम शाह (गोला), अकबर खान, जैद नबी खान, अरशद बोहरा, अब्दुल जावेद खान, सादाब खान आवास कालोनी, इमरान खान, दानिश बेग मिर्जा, समीर खान बकरी वाले, साहिल खान, अरबाज खान (बिट्टू), फ़याज खान (पप्पू), करीम बेग मिर्जा रिटायर्ड फौजी, कय्यूम खान, आशिक खान चौकी, इकरार शाह फ्रूट वाले, इरफान खान अंडा वाले, आमीन खान, मकबूल खान, अब्दुल तालिब खान, आशिफ खान, समीर खान अमवाडा, बादशाह खान चांदौन, इरफान खान रेलवे, मकसूद खान चौकी, मुस्ताक खान, शब्बीर खान बैक वाले, जावेद खान चौकी, इमरान खान शिक्षक

279
17413 views

Comment