logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार बस क्रमांक MP18-P-0331 शहडोल से ब्यौहारी की ओर जा रही थी। टिहकी गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे पलट गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। एंबुलेंस व अन्य वाहनों के सहारे सभी घायलों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।

147
5691 views

Comment