logo

उत्साह और उमंग के साथ मनाया छबड़ा नगर पालिका के चेयरमैन आदरणीय कैलाशचंद जी जैन ( के.सी. बोस) का जन्मदिन।

संवाददाता- रिंकू सुमन
छबड़ा: (Saugandh News) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष शंकरलाल सुमन ने बताया है मकर सक्रांति की प्रभात बेला में छबड़ा नगर पालिका चेयरमैन आदरणीय कैलाशचंद जी जैन (के.सी. बोस) का जन्मदिन सभी नगर के कार्यकर्ता गण, आमजन व सभी समाज के पदाधिकारी गणों ने उनके निजी निवास पहुंच कर केक काटकर बोस का मुंह मीठा करवाया और उन्हें फूल मालाओं और हार से लाद दिया उसके पश्चात वार्ड 20 की रैगर बस्ती में पहुंचकर माली समाज के पदाधिकारी गणों ने पालिका अध्यक्ष के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रैगर बस्ती में गरीबों को इस कड़ाके की ठंड में गरम कंबल का वितरण किया इस दौरान महावीर सुमन नगर उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद, सुनील तेजस्वी पूर्व पार्षद, शंकर लाल सुमन पूर्व भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष, नवीन उपाध्याय पार्षद, मनीष नामदेव समाज सेवी, कपिल तिवारी नगर उपाध्यक्ष, मयंक उपाध्याय, जगमोहन साहू मारुति सुंदरकांड मंडल कोषाध्यक्ष, रूपेश सोनी समाज सेवी, गणेश सुमन पूर्व सुमन नवयुवक मंडल अध्यक्ष, विक्की मित्तल, कान्हा सोनी, पवन सुमन पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष, रोहित सुमन, चंदू सुमन पूर्व पार्षद, तुलसीराम सुमन, लव भार्गव, टीसी शर्मा, राजेंद्र वैष्णव, सुनील सुमन और भी कही सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3
231 views