logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खटीमा : शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, दो गंभीर घायल

खटीमा : शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, दो गंभीर घायल
खटीमा : खटीमा ग्राम सभा भुडाई में सो रहे तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इनमें से गुलदार के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को पैर में खरोच और हल्की चोट के निशान हैं। सूचना पाकर परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से घरेलू उपचार कर उन्हें नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया।

ग्राम सभा भुडाई निवासी नीरज सिंह पुत्र दशरथ सिंह के घर में शादी समारोह था, जिनमें उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। ग्राम बिसौता नौगवानाथ निवासी रजनीश सिंह राणा, पुत्र गणेश सिंह राणा, ग्राम भड़ा भुडिया निवासी अनुराग पुत्र स्व कारण सिंह, भुडाई निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामरूप भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
ये सभी नीरज सिंह के घर पर सो रहे थे। मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे के आसपास गुलदार ने इन सभी पर हमला कर दिया। गुलदार ने दिनेश के मुंह पर हमला कर जबड़ा फाड़ दिया। जबकि रजनीश के नाक और ठुड्डी पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही सो रहे अनुराग के पैर पर झपट्टा मारा, जिससे उसके पैर में हल्की चोट आई है।
पत्रकार - गौरव मिश्रा

177
3336 views

Comment