logo

विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिन्दी दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना और हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ। तब से ही इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस सम्मेलन में लगभग 30 देशों के करीब 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। वर्ष 1975 से संयुक्त राज्य अमरीका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरिशस, त्रिनिदाद और टोबेगो ने विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दिन हुआ आधिकारिक आयोजन

आधिकारिक रूप से पहली बार हिन्दी दिवस तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया था। तब से लेकर आज तक हिंदी दिवस को वैश्विक रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए कई देशों में हिंदीभाषी लोग इस दिन कई तरह के आयोजन करते हैं।
इन देशों में बोली जाती है हिंदी:
हिंदी भाषा विश्व में अधिकतम जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत के अतिरिक्त हिंदी भाषा नेपाल, पाकिस्तान, मॉरिशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद टोबैगो और फिजी जैसे अन्य देशों में भी बोली जाती है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है।

15
554 views