logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैवल्य सेवा संस्थान की स्मारिका का विमोचन

जोधपुर । मानव कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार कर रही कैवल्य सेवा संस्थान ने अपनी गौरवमयी तीसरी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उत्कर्ष एकेडमी में अपनी प्रथम स्मारिका का विमोचन उत्कर्ष क्लासेज के सीईओ एवं संस्थापक निर्मल गहलोत के सानिध्य में किया।
  
 कैवल्य सेवा संस्थान की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती निशा राठौड़ ने बताया कि, 'संस्थान की स्थापना 9 मई 2017 को जोधपुर शहर में की गई थी। संस्थान ने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, वीरांगनाओं का सम्मान,जरूरतमंदों को भोजन सामग्री उपलब्ध करवाना, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली 51 महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना और विद्यार्थियों को अध्ययन एवं खेल सामग्री उपलब्ध करवाना आदि सामाजिक सरोकार किये हैं। इसी प्रकार संस्थान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ बेटी को सशक्त बनाने से संबंधित जागरूकता अभियान चलाकर आमजन में सकारात्मक संदेश दिया।'

  स्मारिका विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्कर्ष समूह के संस्थापक निर्मल गहलोत ने बताया कि, 'कैवल्य सेवा संस्थान अपने नाम के अनुरूप मानव कल्याण के कार्य कर रहा है।'   निर्मल गहलोत ने मानव कल्याण और समाज सेवा को अपने जीवन का परम ध्येय समझकर सेवा में अग्रणी कैवल्य सेवा संस्थान की समस्त टीम को स्मारिका विमोचन पर बधाई देकर भविष्य में भी इस प्रकार के अभूतपूर्व कार्यो की कामना की। 

  संस्थान के प्रदेश महामंत्री प्रताप राजपुरोहित ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उत्कर्ष समूह और कैवल्य सेवा संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

288
24306 views

Comment