logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इसरो ने इतिहास रचा, अपनी मंजिल पर पहुंचा Aditya L1, किया सूर्य नमस्कार

इसरो ने आज एक और इतिहास रच दिया है। आज भारत का पहला सूर्य मिशन Aditya L1 अपनी मंजिल पर पहुंच गया है। आदित्य-एल1 को सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के पहले अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘आदित्य एल1’ यान को शनिवार को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर इसकी अंतिम गंतव्य कक्षा में स्थापित कर दिया।

अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैग्रेंज प्वॉइंट 1ट (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में पहुंचा। ‘एल1 प्वॉइंटट पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है। आदित्य को लैग्रेंज प्वाइंट 1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित करने का काम आज किया जाएगा। बता दें कि एल1 अंतरिक्ष में उस स्थान को कहा जाता है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल एक जैसा होता है।

159
7763 views

Comment