logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गरीबी की मार झेल रहे दयाशंकर सिंह को नही मिला प्रधानमन्त्री आवास

जनपद आजमगढ़ के लालगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ब्लाक ठेकवां में स्थित ग्राम सरावां दयाशंकर सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह कई वर्षों से गरीबों की मार झेल रहे हैं इनके पास तीन बेटियां हैं 5 वर्षों से कच्चा मकान गिरने के बाद प्रधान से लेकर अधिकारियों तक प्रधानमंत्री आवास के लिए दौड़ लगा रहे हैं परंतु सुनवाई नहीं हो रही मीडिया से बातचीत में इन्होंने बताया कि कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए मैं परेशान हूं सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन सामान्य वर्ग में पैदा होना मेरे लिए अभिशाप साबित हो रहा है दयाशंकर का कहना है कि गरीबी के हिसाब से सरकार को ध्यान देना चाहिए जात-पात उच्च नीच नहीं देखना चाहिए लेकिन हमारे साथ भेदभाव क्यों उन्होंने सरकार से यह विनती की है कि हमें प्रधानमंत्री आवास मिले उन्होंने यह भी बताया कि हमें राशन मिलता है परंतु उज्जवला कनेक्शन नहीं है जिससे चूल्हे पर ही खाना बनाना होता है बारिश के समय में काफी परेशानी होती है घर में पानी की बूंदे टपकती हैं गरीबों की मार झेल रहे दयाशंकर ने मार्मिक कहानी सुनाकर झकझोर दिया ,

173
3413 views

Comment