logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंबई से अयोध्या तक पदयात्रा करने वाली शबनम का देवास में भव्य स्वागत

देवास। राम मंदिर बनने की खुशी में एक सनातनी मुस्लिम शबनम शेख मुंबई से अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकली हुई है। देशप्रेम और सनातन के प्रति सम्मान प्रदर्शित करती इस यात्रा का स्वागत संस्था राम राम और राष्ट्रीय वंदे गौमाता संघ द्वारा स्थानीय कैलादेवी चौराहे पर किया गया।
शबनम ने बताया कि वो शुरू से ही सनातन संस्कृति से प्रभावित रही हैं। होली हो दीवाली या राष्ट्रीय त्यौहार वो हमेशा अपने आप को एक भारतीय और सनातनी ही मानती है। वो ईद भी मनाती हैं और होली भी।प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन होकर राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए उनके द्वारा अपने गृह क्षेत्र महाराष्ट्र से अयोध्या तक की पैदल यात्रा की शुरुआत की। उनकी इस यात्रा में उनके साथी रमन राज शर्मा और विनीत पांडे भी साथ हैं। क्षिप्रा तट से ही देवास वासियों के अपार उत्साह और आशीर्वाद ने शबनम का अभिनंदन जय श्री राम के नारों से किया। संस्था राम राम , राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ पंचतत्व फाउंडेशन योद्धा ग्रुप के साथ शिप्रा नदी बचाओ समिति द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। स्वागत श्रंखला में संस्था राम राम से शैलेंद्र सिंह जी पवार भाई साहब, राष्ट्रीय वंदे गौमाता संघ से जीतू रघुवंशी, पंचतत्व फाउंडेशन से सैयद सादिक अली, क्षिप्रा नदी बचाओ समिति से राजेश बराना, गौरव व्यास (मोनू), भरत यादव, नीरज वर्मा, आकाश अग्रवाल, रोहित सूर्यवंशी, सोनू त्रिवेदी, पंकज खटवा, बंटू नेताजी, छोटू कहार, चेतन देवलिया, अज्जू स्टार, कृष चौहान आदि द्वारा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सम्मान स्वरूप सोलर लालटेन भी भेंट की गई।

164
2239 views

Comment