logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत

देहरादून __ विकासनगर में शिमला बायपास रोड पर पूर्व फौजी को एक ट्रक में कुचल डाला।
हादसे मे स्कूटी सवार पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुलहाल पुलिस चौकी इंचार्ज सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच करते हुए मौके से फरार हुए मिक्सर ट्रक को घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर घेर कर पकड़ लिया।
दरअसल शिमला बायपास रोड पर नेशनल हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगह-जगह बैरिकेड और रास्ते अवरुद्ध हैं, नेशनल हाईवे होने के चलते यहां वाहन तेजी से निकलते हैं। इस घटना मे भी नेशनल हाईवे का काम कर रही कंपनी की घोर लापरवाही सामने आ रही है। यहां धर्मावाला क्षेत्र से कुंजा गांव तक जगह-जगह रास्ता अवरुद्ध और बैरिकेड लगे हैं। जिसके चलते राहगीरों को खासकर रात के अंधेरे में बड़ी दिक्कत और खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
अमरीक सिंह पूर्व फौजी गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सेवा करते थे, घटना के वक्त भी वो पोंटा साहिब गुरुद्वारा की ओर जा रहे थे, कि अचानक नेशनल हाईवे के इस निर्माण कार्य मे लापरवाही और अँधेरे की वजह से इस मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

161
9258 views

Comment