logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोमेसर में आंखों की जांच व ऑपरेशन शिविर में 245 मरीजों का किया उपचार



रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत
सोमेसर@ सोमेसर रेलवे स्टेशन के जय जिनेंद्र भवन परिसर में शुक्रवार को 32वां निशुल्क आंखों की जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में आंखों व सामान्य बीमारियों के 245 मरीजों की जांच की। संघ के अध्यक्ष बीएल परमार व व्यवस्थापक पर्वतसिंह कुंपावत ने बताया कि आंख के 26 मरीजों को चिन्हित कर पाली सेवा मंडल हॉस्पिटल में रेफर किया गया। इस मौके पर डॉ. जगदीश खाटेड, डॉ. विनीत आशीष, भरत देसरला, उतमचंद सोलंकी, महेंद्र खटिड़, जयंतीलाल कोठारी, छगनलाल छाजेड़, हेमराज आदि ने सेवाएं दी।

115
3095 views

Comment