logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाटी ने लगा दी सोलर कंपनी के अधिकारियों की क्लास..!!


शिव MLA रविंद्रसिंह भाटी ने पोकरण में सोलर प्लांट से करंट लगने से युवक की मौत के मामले में कंपनी के अधिकारियों की जमकर क्लास और लताड़ लगाई। कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए भाटी ने कहा कि 'आप कैसी बेहूदा मजाक कर रहे हैं।' तीन दिनों से लगातार कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन, कंपनी के अधिकारी और प्रशासन के कर्मचारी सुन नहीं रहे थे। इसलिए आज शाम 4 बजे भाटी पोकरण पहुंच गए और आखिरकार परिवार को न्याय दिलाया।

आज रविंद्रसिंह भाटी अपने पुराने अंदाज में दिखे। जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी में भाटी ने छात्र हितों के लिए संघर्ष करते हुए गुस्से में नजर आते थे और विश्वविद्यालय प्रशासन से भिड़ जाते थे। भाटी का अंदाज आज भी कुछ ऐसा ही था।

166
12077 views

Comment