logo

*शैक्षिक भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों में खुशी*



रामेश्वर-- महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत संस्था रुद्रांश सेवा समूह के ४० मेधावी छात्र- छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण मिनी वैष्णो देवी सोनभद्र और भंडरी देवी अहरौरा से आज वापस आया।
संस्था के अध्यक्ष प्रितेश त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है।ये भ्रमण विद्यार्थियों को अपने और दूसरों के अनुभव से सीखने का एक अच्छा अवसर देते हैं।
वहि संस्था के सन्योजक रोहित पटेल ने कहा जब विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आँखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी भी विषयवस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं।

52
4004 views