हाथरस में, लोकसभा चुनाव में: भाजपा के सामने चुनौतियां आयेंगी| - परमेश चतुर्वेदी
विगत चुनावों में भाजपा ने हाथरस नगर की तीन ज्वलंत समस्याओं के समाधान का वायदा किया था| पहली समस्या थी- मथुरा रोड स्थित श्याम सरोवर पर अतिक्रमण की| श्याम सरोवर वह स्थान है जहाँ हिन्दू मृत बच्चे दफनाये जाते हैं| किन्तु इस समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है| हाथरस नगर की दुसरी समस्या थी- नगर के सबसे बड़े श्मसान घाट "पत्थर वाली" रोड पर अतिक्रमण की| इस समस्या का समाधान भी अभी तक नहीं हुआ है|तीसरी समस्या थी- नगर के बीचोंबीच स्थित तालाब के सौन्दर्यीकरण की, हालांकि कुछ कार्य तो हुआ है किन्तु अब कार्य बंद पड़ा है| आगामी लोकसभा चुनाव में जब भाजपाई बोट मांगने जायेंगे तो जनता को क्या जवाब देंगे?