logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो बाइकों के आपसी भिडंत में किशोर की हुई दर्दनाक मौत


अलीगढ़ रोड पर मंगलायतन पेट्रोल पंप के समीप 22 दिसंबर को करीब 5:30 बजे दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक को मामूली चोट आई है। किशोर के पिता ने बताया विजयगढ़ कस्बा के मोहल्ला कसाईयान वार्ड नंबर 4 निवासी मनीष (13) पुत्र रामदयाल अपने मामा के साथ अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह मंगलायतन के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचा सामने से आ रही बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर तीन भाई एक बहन हैं जिसमें मनीष बीच नंबर का है। जैसे ही शव घर पर आया तो परिवार में कोहराम मच गया।

1
4006 views

Comment