logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जय भारत स्कूल में कार्निवाल का आयोजन

जय भारत स्कूल में कार्निवाल का आयोजन
----------------------------------------
जय भारत स्कूल कटघोरा में दिनांक 23 /12/ 2023 दिन शनिवार को कार्निवाल उत्सव मनाया गया, इसमें विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निर्देशक श्री आशुतोष अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद पटेल जी (विधायक, कटघोरा) ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए स्टालो का निरीक्षण कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा उन्होंने कहा कि कार्निवाल मैं बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक के साथ-साथ उद्यमिता कौशल में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक श्री आशुतोष अग्रवाल जी, प्राचार्य श्री विकास रंजन प्रधान एवं मैनेजर श्री कुणाल महापात्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक /शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

177
11487 views

Comment