logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेश शासन की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह 26 एवं 27 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेगी


उमरिया - प्रदेश शासन की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह 26 एवं 27 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेगी। आप 25 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे भोपाल से सडक मार्ग से उमरिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11.45 बजे उमरिया आयेगी। 26 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे उमरिया से छपरौड के लिए प्रस्थान करेगी तथा अपरान्ह 1 बजे ग्राम छपरौड में आश्रम के प्रवेश द्वार एवं यात्री प्रतीक्षालय का भूमि पूजन एवं जन सामान्य से सौजन्य भेंट करेगी। अपरान्ह 4 बजे छपरौड से उमरिया के लिए प्रस्थान करेगी। 27 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे उमरिया से पडवार के लिए प्रस्थान करेगी तथा अपरान्ह 2 बजे ग्राम पडवार में हलफल नदी पुल का लोकार्पण तथा ग्राम सुखदास में पुल का लोकार्पण करने के पश्चात आम जन से सौजन्य भेंट करेगी। अपरान्ह 4बजे पडवार से उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगी।

260
43359 views

Comment