logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सबसे बड़े इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को दिया 71% चंदा:10 साल में 360% बढ़ी दान की राशि, 2013 में यूपीए सरकार लाई थी इलेक्टोरल ट्रस्ट

चुनावी बॉन्ड ने इलेक्टोरल ट्रस्ट को भले ही किनारे कर दिया है, पर वे अब भी राजनीतिक दलों को अच्छा फंड दे रहे हैं। 2013 में यूपीए सरकार द्वारा शुरू किए गए इलेक्टोरल ट्रस्टों ने 10 सालों में ₹2,557.74 करोड़ रु. चंदा दिया।

2023 में सबसे बड़े प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट (पीईटी) ने 71% से अधिक दान सत्तारूढ़ भाजपा को दिया। बीआरएस को 24.8%, वाईएसआरसीपी को 4.4% और आप को 0.2% मिले। कांग्रेस को कुछ इस साल कोई दान नहीं दिया। ​वहीं, 2022 में भाजपा को 72.4% और कांग्रेस को 3.6% दिए थे।

2017-2022 के दौरान चुनावी बॉन्ड से दलों को 9,208.23 करोड़ मिले। इसमें भाजपा का हिस्सा 57% रहा था। इलेक्टोरल ट्रस्ट से दान की राशि 10 साल में 360% बढ़ी है। पीईटी ने कुल राशि का 88% दिया। 1686.89 करोड़ भाजपा को दिए। पीईटी के अलावा, प्रोग्रेसिव, जनता निर्वाचक, परिवर्तन, जनकल्याण अन्य इलेक्टोरल ट्रस्ट हैं।

185
2029 views

Comment